Big NewsUttarakhand Weather News

न्यू ईयर पर बदलेगा उत्तराखंड में मौसम का मिजाज, पहाड़ों पर बर्फबारी के आसार, जानें मौसम का हाल

प्रदेश में नए साल पर मौसम का मिजाज बदलेगा। पहाड़ों पर बर्फबारी होने के साथ ही मैदानी इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ेगी। बारिश और बर्फबारी होने के कारण प्रदेश में ठंड में इजाफा होगा।

न्यू ईयर पर बदलेगा उत्तराखंड में मौसम का मिजाज

नए साल के जश्न के लिए प्रदेश में देशभर से सैलानी आ रहे हैं। बर्फबारी का लुत्फ उठाने के लिए पर्यटक पहाड़ों का रूख कर रहे हैं। इसी बीच मौसम विभाग ने बारिश और बर्फबारी को लेकर चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के मुताबिक नए साल में प्रदेश भर के मौसम का मिजाज बदलेगा।

पहाड़ों पर बर्फबारी तो मैदानों में कोहरे की चेतावनी

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी किए गए पूर्वानुमान के मुताबिक मंगलवार को हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में सुबह घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है। इसके साथ ही अन्य जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा। जबकि आने वाले कुछ दिनों में मौसम करवट लेगा।

नए साल पर पहाड़ों पर बर्फबारी और बारिश के आसार हैं। जबकि इसका सीधा असर मैदानी इलाकों में भी देखने को मिलगा। शीतलहर चलने से प्रदेश भर में ठंड बढ़ेगी और तापमान में भी गिावट दर्ज की जाएगी।

31 दिसंबर को सकता है पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय

बता दें कि 31 दिसंबर की रात को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। जिसके कारण नए साल की शुरुआत में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। मौसम निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह के मुताबिक उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलने से वातावरण में नमी बननी शुरू हो गई है। दिन का तापमान भी अब इस वजह से कम होने लगा है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें