HighlightUttarakhand

शहीद ‘विक्टोरिया क्रॉस विजेता’ पर बनेगी फिल्म, मशहूर एक्टर अविनाश ध्यानी निभाएंगे किरदार

मशहूर कलाकार अविनाश ध्यानी इन दिनों अपनी एक नई फिल्म को लेकर सुर्खियों में है। देश भक्ति से भरी 72 hours फिल्म की तरह गब्बर सिंह नेगी भी देशभर में सुर्खियां बटोरने वाली है।

शहीद सैनिक पर फिल्म बनाने का लिया निर्णय

बता दें देशभर में एक और कुछ प्रोडक्शन हाउस अश्लीलता परोसने का काम करते हैं। वहीं कुछ प्रोड्यूसर्स ऐसे भी है जिन्होंने शहीद सैनिक पर फिल्म बनाने का निर्णय लिया है। हम बात कर रहे हैं मनोज कुमार, मनीष कुमार और मोहित त्यागी की। मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि इस तरह कि फिल्में बनाकर देश के अंदर सकारात्मक दृष्टिकोण बनेगा

72 HOURS जैसी फिल्मों में कर चुके हैं अविनाश अभिनय

आपको बता दे की फिल्म अभिनेता अविनाश ध्यानी एक लेखक और डायरेक्टर भी हैं। जिन्होंने पूर्व में 72 HOURS फिल्म में शहीद जसवंत सिंह रावत का अभिनय निभाया था। जिसको लेकर उत्तराखंड समेत पूरे देश में इस फिल्म और अविनाश ध्यानी के किरदार की काफी सराहना के साथ ही खूब सुर्खियां भी बटोरी थी।

कौन है गब्बर सिंह नेगी

गब्बर सिंह नेगी का जन्म 21 अप्रैल 1895 को उत्तराखंड में टिहरी जिला अंतर्गत चंबा के पास मज्यूड़ गांव में एक गरीब परिवार में हुआ था। उनके अंदर बचपन से ही देश के लिए कुछ कर गुजरने का जज्बा था। वह 1913 में गढ़वाल रायफल में भर्ती हुए थे।

भर्ती होने के कुछ ही समय बाद गढ़वाल रायफल के सेनिकों को प्रथम विश्व युद्ध के लिए फ्रांस भेज दिया गया था। जहां 1914 में प्रथम विश्व युद्ध के दौरान न्यू चैपल में लड़ते-लड़ते 20 साल की उम्र में ही गबर सिंह नेगी युद्धक्षेत्र में परम वीरगति हो गए थे।

गब्बर सिंह नेगी को मरणोपरांत ब्रिटिश सरकार के सबसे बड़े सैनिक सम्मान “विक्टोरिया क्रॉस” से उन्हें सम्मानित किया गया था। वीरता के सर्वोच्च सैनिक अलंकरण विक्टोरिया क्रॉस से सम्मानित होने वाले सबसे कम उम्र में पहले सैनिक गबर सिंह नेगी ही थे।

गब्बर सिंह नेगी की भूमिका निभाएंगे अविनाश

गब्बर सिंह नेगी एक महान वीर और उत्तराखंड के सम्मानित सपूत थे। उनका किरदार अभिनेता अविनाश ध्यानी द्वारा निभाना एक बड़ी उपलब्धि होगी। अविनाश ने अपने पहले प्रोजेक्ट्स में भी अपने किरदारों को विशेष रूप से जीवंत किया है। जिससे उन्होंने उनकी भूमिका में विशेषता और महानता को उजागर किया था।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें