Big NewsUttarakhand Weather News

पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, शीतलहर के बीच लुढ़केगा पारा, जानें मौसम का हाल

उत्तराखंड के मौसम में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है। पहाड़ी इलाकों में बीते दो दिन से हुई बारिश और बर्फबारी का असर अगले कुछ दिनों तक मैदानी इलाकों में भी देखने को मिलेगा।

मौसम का बदला मिजाज

प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में बारिश-बर्फबारी का असर देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार पहाड़ से लेकर मैदान तक सुबह-शाम के समय ठंड सताएगी। वैज्ञानिकों के अनुसार 18 दिसंबर तक प्रदेश भर में मौसम शुष्क बना रहेगा।

तापमान में दर्ज की जाएगी गिरावट

हालांकि पहाड़ो में बारिश-बर्फबारी के बाद मैदानी इलाकों में शीतलहर चलेगी। शीतलहर चलने से तापमान में असर पड़ेगा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार दिन के मुकाबले रात के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जाएगी। इसके अलावा मौसम विभाग ने इस साल सर्दियों में अच्छी बर्फबारी होने की संभावना जताई है।

विंटर बारिश न होने के चलते बढ़ रही ठंड

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इस वर्ष विंटर बारिश न होने की वजहस से बीते कुछ दिनों से मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान में एक-दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। यही वजह है कि मैदानी इलाकों में सुबह के समय कोहरा छाया हुआ है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें