UttarakhandBig NewsUttarakhand Weather News
प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज, बारिश- बर्फबारी के आसार, इन जिलों के लिए जारी किया अलर्ट

प्रदेश में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ जिलों के लिए बारिश-बर्फबारी की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट कारी किया है।
इन जिलों के लिए जारी किया अलर्ट
मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार प्रदेश में ताजा पश्चिमी विक्षोभ के हिमालयी क्षेत्र में सक्रिय होने के कारण पर्वतीय जिलों में बादल मंडरा रहे हैं। 27 नवंबर को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग में 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई पर हिमपात हो सकता है।
ठंड बढ़ने के आसार
जबकि आसपास के क्षेत्रों में कहीं-कहीं बारिश भी हो सकती है। जिससे तापमान में गिरावट आने और पहाड़ से मैदान तक कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार हैं। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार सोमवार को बारिश-बर्फबारी के साथ ही ओलावृष्टि को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।