Big NewsUttarakhandUttarakhand Weather News

आज बदलेगा प्रदेश में मौसम का मिजाज, बारिश और बर्फबारी से गिरेगा पारा

प्रदेश में आज मौसम का मिजाज बदल सकता है। प्रदेश के ऊंचाई वालों इलाकों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। जिस से तापमान में कमी आ सकती है।

प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में होगी बर्फबारी

प्रदेश में आज से मौसम करवट बदलने वाला है। प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी और आसपास के निचले हिस्सों में बूंदाबांदी की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।

मैदानी इलाकों में मौसम रहेगा शुष्क

जहां एक ओर पर्वतीय इलाकों में बारिश और बर्फबारी से ठंड में इजाफा देखने को मिलेगा तो वहीं मैदानी इलाकों में छह नवंबर तक मौसम शुष्क रहेगा। मैदानी इलाकों में तेज धूप खिलने से दिन में तापमान सही रहेगा तो वहीं सुबह शाम ठंड का एहसास होगा।

इन जिलों में होगी बारिश और बर्फबारी

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ जल्द ही हिमाचल, हरियाणा और उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ दस्तक दे सकता है। जिस कारण कारण उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी होगी। जबकि निचले इलाकों में बारिश के आसार हैं।

प्रदेश के रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना है। बर्फबारी के कारण प्रदेश में पारा गिरने से ठिठुरन बढ़ सकती है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें