Big NewsDehradun News

Uttarakhand news: कोटद्वार से दिल्ली जाने वाली ट्रेन की चपेट में आया हाथी, वन विभाग में मचा हड़कंप

Uttarakhand news: कोटद्वार से दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल स्टेशन तक जाने वाली ट्रेन की चपेट में आने से हाथी की मौत हो गई। घटना के बाद से वन विभाग की टीम में हड़कंप मचा हुआ है।

Kotdwar से दिल्ली जाने वाली ट्रेन की चपेट में आया हाथी

Elephant death in kotdwar घटना सुबह तड़के 3:50 की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक कोटद्वार पहुंची नई एक्सप्रेस ट्रेन नजीबाबाद जा रही थी। इसी बीच नजीबाबाद वानप्रभा के कौड़िया रेंज में एक हाथी की चपेट में आने से मौत हो गई। घटनास्थल पर बिजली की लाइन भी क्षतिग्रस्त हुई है।

शनिवार को दिखाई थी ट्रेन को हरी झंडी

प्रदेश में ट्रेन से कटकर हाथियों की मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। पूर्व में भी हरिद्वार-लक्सर रेलवे ट्रैक पर सीतापुर फाटक के पास एक हाथी की उपासना एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई थी। बता दें नई एक्सप्रेस ट्रेन को शनिवार को ही सीएम धामी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें