Big NewsChar Dham Yatra 2023

Char dham news: शुद्धिकरण के बाद ब्रह्म मुहूर्त में खुले चारों धामों के कपाट, सूतक के चलते बंद कर दिए गए थे कपाट

Char dham news: शुद्धिकरण के बाद ब्रह्म मुहूर्त में खुले चारों धामों के कपाट, सूतक के चलते बंद कर दिए गए थे कपाट शनिवार को चंद्रग्रहण के चलते चारों धामों के कपाट बंद कर दिए गए थे। शुद्धिकरण के बाद चंद्रग्रहण के बाद आज सुबह 4.30 बजे ब्रह्म मुहूर्त में Char Dham के कपाट खोल दिए गए हैं।

शुद्धिकरण के बाद ब्रह्म मुहूर्त में खुले Char Dham के कपाट

चंद्रग्रहण के बाद शुद्धिकरण करने के बाद चारों धामों के कपाट सुबह 4.30 बजे ब्रह्म मुहूर्त में खोल दिए गए हैं। श्रद्धालुओं ने कपाट खुलने के बाद दर्शन किए। मिली जानकारी के मुताबिक चारों धामों में और बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अंदर आने वाले मंदिरों में दैनिक पूजा शुरू हो गई है। 

Yamunotri Dham में श्रद्धालुओं ने किए मां यमुना के दर्शन

ब्रह्म मुहूर्त में शुद्धिकरण के बाज Yamunotri Dham के कपाट भी खोल दिए गए। धाम में श्रद्धालुओं ने मां यमुना के दर्शन किए। बता दें कि शनिवार को इस साल का आखिरी चंद्र ग्रहण देखा गया ये आंशिक चंद्र ग्रहण था। चंद्रग्रहण की शुरूआत शुरुआत रात 1:05 बजे से हुई और 2:24 बजे तक दिखाई दिया।

सबसे पहले महाराष्ट्र और आखिर में गुजरात दिखा चंद्रग्रहण

आपको बता दें कि चंद्रग्रहण को दुनिया के अलग-अलग देशों में देखा गया। भारत में भी चंद्रग्रहण दिखा। चंद्रग्रहण सबसे पहले महाराष्ट्र के चेंबूर में नजर आया और सबसे आखिर में गुजरात के राजकोट चंद्रग्रहण देखा गया। चारों धामों के कपाट सूतक के चलते चार बजे बंद कर दिए गए।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button