UttarakhandBig News

Snowfall in Yamunotri: यमुनोत्री धाम में बर्फबारी, श्रद्धालुओं ने उठाया मनमोहक दृश्य का लुत्फ

Snowfall in Yamunotri: यमुनोत्री धाम सहित आसपास की चोटियों में सोमवार को भी बर्फबारी का दौर जारी रहा। बर्फबारी के दौरान धाम में मौजूद श्रद्धालु मनमोहक दृश्य का लुत्फ उठा रहे हैं।

Yamunotri Dham में बर्फबारी

यमुनोत्री धाम (Yamunotri dham) में सोमवार को बर्फबारी के साथ ही पिछले एक घंटे से ओले भी पड़ रहे हैं। दोपहर बाद रोज बारिश और बर्फबारी से तापमान में गिरावट आ गई है। इस बीच धाम में पहुंचे श्रद्धालुओं ने बर्फबारी का आनंद लिया।

Hemkund Sahib में जमी चार इंच तक बर्फ

इसके अलावा चमोली में स्थित हेमकुंड साहिब (Hemkund sahib) में भी बर्फबारी हुई। बर्फबारी से प्राकृतिक सौंदर्य में भी अधिक निखार आ गया है।

बता दें हेमकुंड साहिब के कपाट शीतकाल के लिए 11 अक्तूबर को बंद हो गए थे। बताया जा रहा हैं कि हेमकुंड साहिब में चार इंच तक बर्फ भी जम गई है।

23 और 24 अक्टूबर को बारिश के आसार

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में 23 और 24 अक्टूबर को हल्की बारिश की संभावना जताई है। हालांकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button