Big NewsRishikesh News​

Rishikesh news: पिकनिक मनाने यूपी से आया था 60 बच्चों का ग्रुप, नहाते हुए नदी में डूबा एक किशोर

Rishikesh news: पिकनिक मनाने यूपी से आया था 60 बच्चों का ग्रुप, नहाते हुए नदी में डूबा एक किशोर, ऋषिकेश में पिकनिक मनाने आया 60 बच्चों के ग्रुप में से एक किशोर फूलचट्टी के पास नदी में डूब गया। घटना की सूचना पाकर एसडीआरएफ के जवान मौके पर पहुंचे। एसडीआरएफ की टीम किशोर का रेस्क्यू अभियान चलाए हुए है।

फूलचट्टी के पास नदी में डूबा छात्र

घटना सोमवार सुबह की है। ऋषिकेश फूलचट्टी के पास एक किशोर गंगा नदी (ganga river rishikesh) के तेज बहाव में डूब गया। किशोर की पहचान साकिब (15) पुत्र इसरार अहमद निवासी तुलसीपुर उत्तरप्रदेश के रूप में हुई। जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के एक स्कूल के 60 बच्चों का ग्रुप ऋषिकेश घूमने आया था।

नहाने के लिए नदी में उतरा था किशोर

किशोर कक्षा सात का छात्र बताया जा रहा है। वह अपने साथियों के साथ नदी में नहाने के लिए उतरा था। पानी का बहाव तेज होने के कारण युवक लापता हो गया। एसडीआरएफ की ओर से पशुलोक बैराज तक सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। फिलहाल युवक का अभी कोई सुराग हाथ नहीं लगा है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें