Big NewsHaridwar NewsRoorkee News

Roorkee news: पत्नी का अपहरण कर दोस्तों के साथ मिलकर किया सामूहिक दुष्कर्म, केस दर्ज

Roorkee news today: रुड़की में हैवानियत की हदें पार कर देने वाला मामला सामने आया है। पति ने अपनी पत्नी का अपहरण कर अपने दोस्तों के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता ने अपने पति और उसके दोस्तों के खिलाफ तहरीर दी है। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

नशीला पदार्थ खिलाकर किया सामूहिक दुष्कर्म

मामला बहादराबाद (Bahadarabad) थाना क्षेत्र का है। महिला ने तहरीर में बताया कि उसका अपने पति से विवाद चल रहा था। जिस वजह से वह एक-दूसरे से अलग रहते थे। बीते 13 अक्टूबर को महिला अपनी बहन के साथ रुड़की के ही एक अस्पताल में गई हुई थी।

महिला ने बताया की उसकी बहन पानी पीने के लिए गई थी। इस बीच उसका पति अपने दो दोस्तों के साथ वहां पहुंचा और उसका अपहरण कर ले गया। महिला ने बताया की उसका पति उसे जबरन गाड़ी में बैठाकर जंगल की ओर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

इसके बाद देर रात वह लोग उसे भुक्कनपुर निवासी आरोपी के घर ले गए। वहां पर उन्होंने उसे नशीला पदार्थ खिलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने बताया की किसी तरह वो अपनी जान बचाकर वहां से भागी।

पुलिस जांच में जुटी

जानकारी के अनुसार कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आरके सकलानी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। महिला ने तहरीर में जो-जो घटनास्थल बताए हैं। उनकी सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें