Big NewsHaridwar News

SDM ने मारा बहादराबाद की राइस मिल में छापा, गोदाम में मिला सरकारी चावल

सरकारी राशन की कालाबाजारी की सूचना पर हरिद्वार में एसडीएम ने बहादराबाद की एक राइस मिल पर छापा मारा। इस दौरान राइस मिल में भारी मात्रा में सरकारी चावल बरामद किया गया।

SDM ने मारा बहादराबाद की राइस मिल में छापा

लंबे समय से मिल रही राशन की कालाबाजारी की जानकारी के बाद एसडीएम ने इस पर एक्शन लिया है। गुरुवार सुबह एसडीएम अजयवीर सिंह ने बहादराबाद की एक राइस मिल में अपनी टीम के साथ छापा मारा। इस दौरान राइस मिल में भारी मात्रा में सरकारी चावल बरामद हुआ।

प्रेम राइस में मिली थी कालाबाजारी की सूचना

मिली जानकारी के मुताबिक एसडीएम को बहादराबाद की प्रेम राइस में कालाबाजारी की सूचना मिली थी। जिसके बाद इस पर छापेमारी की ये कार्रवाई की गई है। कार्रवाई के बाद प्रेम राइस मिल की गोदाम को सीज कर दिया गया है। इसके साथ ही आरोपियों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए गए हैं।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें