UttarakhandBig NewsUttarakhand Weather News

Uttarakhand weather: प्रदेश में ठंड ने दी दस्तक, कई जिलों में हुई झमाझम बारिश, ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज

Uttarakhand weather forecast: प्रदेश में ठंड ने दस्तक दे दी है। देहरादून सहित कई जिलों में आज झमाझम बारिश हुई। हरिद्वार और देहरादून में तेज तूफान से धूल मिट्टी और कूड़ा शहर की सड़कों में पसरा रहा। लोगों को वाहनों में आवाजाही करना में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

सोमवार को खराब रहेगा मौसम का मिजाज (Weather Forecast)

बता दें मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह की ओर से सोमवार को बारिश होने का पूर्वानुमान जारी किया गया था । इसके साथ ही पर्वतीय जिलों में बारिश का ऑरेंज और मैदानी इलाकों में येलो अलर्ट जारी किया था।

मौसम वैज्ञानिकों ने सभी पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं बिजली चमकने और गजर्न के साथ ही बारिश के आसार हैं। जबकि मैदानी जिलों में भी कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना जताई थी।

17 अक्टूबर तक मौसम खराब रहने के आसार

Weather Forecast मौसम विभाग के मुताबिक 17 अक्टूबर को भी मौसम खराब रहने के आसार हैं। ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार जिले को छोड़ कर अन्य सभी जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि 18 अक्तूबर से प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहेगा।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें