HighlightMussoorie News

Mussoorie news: जॉर्ज एवरेस्ट में प्रवेश शुल्क पर भड़के स्थानीय लोग, SDM ने बैठक में लिया ये फैसला

Mussoorie news: जॉर्ज एवरेस्ट में प्रवेश शुल्क पर भड़के स्थानीय लोग, SDM ने बैठक में लिया ये फैसला जॉर्ज एवरेस्ट हाउस को संचालित करने के लिए सरकार द्वारा ठेकेदार को संचालन के लिए दे दिया गया है। लेकिन ठेकेदार द्वारा पर्यटकों और स्थानीय लोगों से मनमानी तरीके से George everest peak जाने के लिए 200 रुपए प्रति व्यक्ति प्रवेश शुल्क लिया जा रहा है। जिस पर स्थानीय लोगों ने आक्रोश जताया है।

उप जिलाधिकारी ने ली बैठक

स्थानीय लोगों के विरोध के बाद बुधवार को उप जिलाधिकारी कार्यालय में पर्यटन विभाग और स्थानीय लोगों की बैठक हुई। बैठक में स्थानीय लोगों के प्रवेश को लेकर चर्चा की गई और निर्णय लिया गया कि उच्च अधिकारियों से वार्ता कर स्थानीय लोगों को आवागमन के लिए निशुल्क प्रवेश दिया जाएगा।

निशुल्क जाने की दी अनुमति

बैठक में मौजूद लोगों ने कहा कि जॉर्ज एवरेस्ट में दुकान एवं निवास करने वाले लोगों को निशुल्क जाने की अनुमति दी जानी चाहिए। इसके साथ ही स्थानीय लोगों के लिए भी ये व्यवस्था की जानी चाहिए। मौके पर उप जिला अधिकारी नंदन कुमार ने कहा कि George everest mussoorie में निवास करने वाले और व्यापारियों को निशुल्क जाने की अनुमति दी जाएगी।

पर्यटन की है अपार संभावनाएं : नौटियाल

जिला पर्यटन अधिकारी सुशील नौटियाल ने बताया कि स्थानीय लोगों को निशुल्क जाने दिया जाएगा। इसके साथ ही कैबिनेट द्वारा इसका प्रस्ताव पारित किया गया है। पर्यटन विभाग द्वारा अपनी भूमि को 15 वर्षों के लिए लीज पर दिया गया है उन्होंने कहा कि यहां पर पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। इससे स्थानीय लोगों को भी लाभ मिलेगा

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें