Uttarakhand Chamoli NewsBig News

Hemkund Sahib Yatra: पाकिस्तान से तीर्थयात्रियों का जत्था हेमकुंड साहिब पहुंचा, बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक रहे शामिल

Hemkund Sahib Yatra 2023: पड़ोसी देश पाकिस्तान के कराची से तीर्थयात्रियों का 65 सदस्यीय जत्था हेमकुंड साहिब यात्रा में मत्था टेकने के लिए पंहुचा।

बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक रहे शामिल

दल में 17 साल से लेकर 60 साल तक के बुजुर्ग शामिल रहे। 27 सितंबर को पाकिस्तान के श्रद्धालुओं का यह जत्था बाघा बॉर्डर से होते हुए भारत पहुंचा ।

पाकिस्तान से तीर्थयात्रियों का जत्था Hemkund Sahib पहुंचा

बीते सात अक्तूबर को हेमकुंड साहिब में मत्था टेकने के बाद सभी श्रद्धालु रविवार को गोविंदघाट पहुंचे। यहां पहुंचकर गुरुद्वारा प्रबंधन ने सभी का स्वागत किया। यात्रा पर आए इस जत्थे में शिक्षक व व्यवसायी शामिल हैं।

सोमवार को पाक रवाना होगा श्रद्धालुओं का जत्था

Hemkund Sahib गोविंदघाट गुरुद्वारे के वरिष्ठ प्रबंधक सरदार सेवा सिंह ने बताया कि सोमवार को पाक श्रद्धालुओं का जत्था दिल्ली के लिए लौट जाएगा। गुरुद्वारा कमेटी की ओर से यात्रा को सुगम बनाने में पूरी मदद की गई।

11 अक्टूबर को बंद हो जाएंगे हेमकुंड साहिब के कपाट

Hemkund Sahib Dham के कपाट 11 अक्टूबर को बंद होने जा रहे हैं। जिसके बाद अगले साल यात्रा शुरू होगी। इस से पहले हेमकुंड साहिब धाम में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें