Dehradun NewsHighlight

Rishikesh: SDRF ने किया गंगा में डूबे पर्यटक का शव बरामद, दोस्तों के साथ आया था घूमने

Rishikesh news: SDRF Team ने दिल्ली से अपने दोस्तों के साथ घूमने आए पर्यटक का शव बरामद कर लिया है। बीते सोमवार को युवक नहाने के दौरान अनियंत्रित होकर नदी के बाहव में बह गया था।

SDRF Team ने किया गंगा में डूबे पर्यटक का शव बरामद

युवक की पहचान शिवम (24) पुत्र मंजय सिंह निवासी दिल्ली के रूप में हुई। जानकारी के मुताबिक एसडीआरएफ प्रभारी निरीक्षक कविंद्र सजवाण ने बताया कि सोमवार को पुलिस चौकी तपोवन से सूचना मिली थी कि निम बीच के पास एक युवक गंगा नदी में लापता हो गया है।

दिल्ली से दोस्तों के साथ घूमने आया था पर्यटक

घटना की सूचना पर sdrf team तत्काल मौके पर पहुंची और सर्चिंग अभियान शुरू किया। सर्चिंग अभियान के दौरान करीब 15 फीट की गहराई से पर्यटक का शव बरामद किया गया है।

स्नान के दौरान पैर फिसलने से हुआ था हादसा

बता दें शिवम अपने दोस्तों के साथ दिल्ली से ऋषिकेश घूमने आया था। राफ्टिंग करने के बाद स्नान के दौरान युवक का पैर फिसलने से अनियंत्रित होकर गंगा के बाहव में बह गया था।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें