Ankita Bhandari के लिए न्याय की मांग, कांग्रेस की महिला नेताओं ने कराया मुंडन

Ankita Bhandari Case: राजधानी देहरादून से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। कांग्रेस ने आज अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए सीएम आवास कूच किया है। इस दौरान कांग्रेस की महिला नेताओं ने अंकिता के लिए न्याय की मांग करते हुए मुंडन कराया है।
दून में सड़कों पर उतरी कांग्रेस
राजधानी देहरादून में आज कांग्रेस की महिला मोर्चा के साथ ही कांग्रेस के तमाम बड़े नेताओं ने सीएम आवास के लिए कूच किया है। अंकिता भंडारी हत्याकांड में वीआईपी का नाम उजागर करने, बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई और भ्रष्टाचार के साथ डेंगू के बढ़ते मामलों को लेकर कांग्रेस आज सड़कों पर उतरी है।
Ankita Bhandari के लिए न्याय की मांग पर कांग्रेस की महिला नेताओं ने कराया मुंडन
सीएम आवास कूच के दौरान महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने अपनी सहयोगी महिला कांग्रेस पदाधिकारी शिवानी थपलियल के साथ अंकिता के लिए न्याय की मांग करते हुए मुंडन कराया है। कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय से कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता पैदल मार्च निकालते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं।