UttarakhandBig NewsUttarakhand Weather News

आज भी बिगड़ा रहेगा मौसम का मिजाज, विभाग ने जारी की भारी बारिश की चेतावनी

प्रदेश में आज भी मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार पहाड़ी जिलों में आज भारी बारिश होने की संभावना है। जिसे देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार मंगलवार को पहाड़ी जिलों में भारी बारिश की संभावना है। जिसे देखते हुए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। जबकि देहरादून, बागेश्वर और नैनीताल जिलों के कुछ स्थानों में हल्की बारिश हो सकती है।

अगले तीन दिनों तक ऐसा रहेगा मौसम का हाल

मौसम विभाग के निदेशक के अनुसार अगले तीन दिन तक प्रदेश के अधिकतर जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। जिसे देखते हुए अलर्ट जारी किया है। जबकि हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में मौसम शुष्क बना रहेगा।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें