UttarakhandHighlight

Uttarakhand: एक्ट्रेस भाग्यश्री को भाया पिस्यु लूण, वीडियो बना कर किया प्रचार

Uttarakhand: उत्तराखंड की खूबसूरत वादियों से लेकर प्रदेश के खाने तक, सभी इधर की तरफ करते रहते है। जब भी कलाकार उत्तराखंड आते है तो प्रदेश की खूबसूरत वादियों और जगहों की तारीफ करते है।

ऐसे में अब एक बॉलीवुड अभिनेत्री ने भी उत्तराखंड के पिस्यु लूण की तारीफ की है। पिस्यु लूण खाने में काफी अच्छा होता है। एक्ट्रेस भाग्यश्री भी पिस्यु लूण की मुरीद हो गई है।

भाग्यश्री ने की पिस्यु लूण की तारीफ

नाम सुनकर मुंह में पानी आ जाने वाले इस पिस्यु लूण को मसाले और जड़ी–बूटियों से बनाया जाता है। ऐसे में बॉलीवुड अभिनेत्री भाग्यश्री ने भी इसकी तारीफ की है। उन्हें लूण का स्वाद काफी पसंद आया। इसके साथ ही वो इसका प्रचार भी कर रही है।

उत्तराखंड आई थी अभिनेत्री

हाल ही में अभिनेत्री छुट्टियां मनाने अपने परिवार के साथ उत्तराखंड आई हुई थी। जिसकी फोटोज उन्होंने सोशल मीडिया पर भी अपलोड की थी। इस दौरान उन्होंने पिस्यु लूण खाया। खाते ही वो इसके स्वाद की दीवानी हो गई। अपने ऑफिशियल इंस्टाफराम अकाउंट से उन्होंने पहाड़ी नमक की फोटो अपलोड की। साथ ही इसके बारें में अपने फैंस को बताया।

पिस्यु लूण की बताई रेसिपी

इस दौरान वो एक पहाड़ी महिला से पिस्यु लूण के बारे में पूछती है। जिसमें वो बताती है की इसका इस्तेमाल सलाद और फ्रूट चाट में होता है।भाग्यश्री ने बताया की ये नमक उन्हें उत्तराखंड में ही मिलेगा। ये उत्तराखंड की पहचान है। इसके अलावा उन्होंने सोशल मीडिया पर इस नमक को बनाने की विधि भी बताई।

इस वीडियो को उत्तराखंड के लोग काफी प्यार दे रहे है। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। बता दें भाग्यश्री के अलावा कई स्टार्स उत्तराखंड आते रहते है। काफी कलाकारों ने यहां अपना घर भी बना लिया है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें