UttarakhandBig NewsUttarakhand Weather News

प्रदेश में फिर बिगड़ेगा मौसम का मिजाज, चार जिलों में बारिश की चेतावनी, अपडेट देख कर ही निकले घर से बाहर

प्रदेश में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार बुधवार को चार जिलों में बारिश के आसार हैं। जिसे देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है।

चार जिलों में बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार बुधवार को देहरादून, पौड़ी, नैनीताल और उधमसिंह नगर जिले में बारिश के आसार हैं। जिसे देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा संवेदनशील इलाकों में यात्रा न करने की अपील की है।

दो दिनों तक बिगड़ा रहेगा मौसम

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक इन जनपदों में आकाशीय बिजली चमकने और तेज गर्जन के साथ कई दौर की बारिश होने की संभावना है। जबकि अन्य जिलों में भी हल्की बारिश होने के आसार हैं। विक्रम सिंह के मुताबिक आने वाले दो दिनों में प्रदेशभर में मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ रहेगा।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें