UttarakhandBig NewsUttarakhand Weather News

Uttarakhand weather: प्रदेश में फिर बिगड़ा मौसम का मिजाज, इन चार जिलों के लिए जारी किया बारिश का अलर्ट

Uttarakhand weather update: उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम विभाग ने प्रदेश के चार जनपदों के लिए बारिश का Yellow alert जारी किया है। इसके अलावा अन्य जिलों में हल्की बूंदाबांदी होने के आसार हैं। मौसम वैज्ञानिकों के पूर्वानुमान के अनुसार आगामी 12 सितंबर तक मौसम खराब रहने के आसार हैं।

मौसम विभाग ने Yellow alert जारी किया

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार शनिवार को देहरादून, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और नैनीताल जनपद के कई स्थानों में बारिश और गर्जना का Yellow alert जारी किया गया है। इसके अलावा हरिद्वार, पौड़ी और टिहरी जिले के कुछ इलाकों में भी हल्की बारिश होने के आसार हैं।

सहस्रधारा में बारिश से हुआ नुकसान

राजधानी देहरादून में बीते शुक्रवार को भी कई स्थानों पर बारिश हुई। देर रात शहर के विभिन्न स्थानों में गरज-चमक के साथ हल्की बौछारें देखने को मिली। सहस्रधारा रोड पर आकाशीय बिजली गिरने के साथ-साथ गर्जना भी हुई। वहीं नागल क्षेत्र में हेलीपैड के पास स्थित हाउसिंग सोसायटी के घरों की छत और कारों को भी नुकसान पहुंचा है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें