UttarakhandBig NewsUttarakhand Weather News

एक बार फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, अगले दो दिन इन जिलों में बारिश के आसार

प्रदेश में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। अगस्त के आखिरी दो दिनों तक बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने छह जनपदों के लिए बारिश की आशंका जताई है।

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार 30 और 31 अगस्त को देहरादून, चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले के कुछ स्थानों में बारिश होने की आशंका है। इसके अलावा अन्य जनपदों में मौसम शुष्क बना रहेगा।

एक और दो सितंबर को भी बारिश के आसार

वहीं मौसम वैज्ञानिकों ने एक और दो सितंबर के लिए भी रुद्रप्रयाग, चमोली, नैनीताल, बागेश्वर, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ और चंपावत जिले के लिए भारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

बारिश से राहत मिलने के आसार

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार प्रदेशभर में बारिश से राहत मिल सकती है। उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी से आने वाली मानसूनी हवाओं का असर कम हुआ है। हालांकि सितंबर में शुरुआत के कुछ दिन कुछ जिलों में हल्की बारिश के आसार हैं ।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें