UttarakhandBig NewsUttarakhand Weather News

प्रदेश के कई जनपदों में आज भी बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

प्रदेश के कई जनपदों में आज भी बारिश का सिलसिला जारी रहने के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक आगामी 27 अगस्त के बाद ही लोगों को बारिश से कुछ राहत मिलेगी। मौसम विभाग ने आठ जिलों के लिए भारी से अत्यंत भारी बारिश की संभावनाएं जताई है।

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक आज कई जनपदों में मूसलाधार बारिश हो सकती है। जिस वजह से जनजीवन प्रभावित रहेगा। देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, टिहरी, बागेश्वर, नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर जनपद के कुछ स्थानों में भारी से अत्यंत भारी बारिश के आसार हैं। जिसे देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। गुरुवार को भी इन जनपदों के कुछ हिस्सों में भारी बारिश के साथ गर्जन और आकाशीय बिजली चमकने के आसार हैं।

27 अगस्त के बाद मिलेगी बारिश से राहत

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार अरब सागर से नमी खींचने वाली ट्रफ लाइन अभी हमारे नजदीक है। इसके कारण लगातार बारिश हो रही है। अगले चार दिनों में लाइन दूसरी ओर जाने की संभावना है। 27 अगस्त के बाद मानसून से कुछ हद तक राहत मिल सकती है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें