UttarakhandBig NewsUttarakhand Weather News

Uttarakhand weather alert: अगले दो दिन इन जनपदों के लिए भारी, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट

Uttarakhand weather alert: प्रदेश के अगले दो दिन तक भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार 23 और 24 अगस्त को आठ जिलों में भारी से अत्यंत भारी बारिश के आसार हैं। जिसे देखते हुए रेड अलर्ट जारी कर संवेदनशील इलाकों में न जाने की अपील की है।

Mausam Vibhag ने इन जिलों के लिए जारी किया रेड अलर्ट

Mausam Vibhag के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार आज टिहरी, हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल, बागेश्वर, चंपावत और उधमसिंह नगर जिले में भारी से अत्यंत भारी बारिश के आसार हैं। इन जिलों के कुछ स्थानों में अगले दो दिन तक भारी बारिश के चलते जनजीवन प्रभावित रह सकता है।

संवेदनशील इलाकों में न जाने की अपील

इसके अलावा उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ जनपद के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। Mausam vibhag ने संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन की आशंका को देखते हुए न जाने की अपील की है।

हाईवे अवरुद्ध होने के चलते रूट किया डाइवर्ट

टिहरी जनपद में हो रही मूसलाधार बारिश के चलते ऋषिकेश-गंगोत्री नेशनल हाईवे बगड़धार में भारी मलबा आने के चलते राजमार्ग बीते दिन से अवरुद्ध है। वहीं ऋषिकेश-बद्रीनाथ नेशनल हाईवे देवप्रयाग और महादेव चट्टी के पास मलबा आने के चलते बंद हो गया है। जिला प्रशासन की ओर से चंबा और भद्रकाली से ट्रैफिक रोककर रूट को डाइवर्ट किया गया है।

mausam vibhag

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें