Big NewsUttarkashi News

Yamunotri dham के दर्शन कर लौट रहा था यात्री, यमुना नदी में बहा, SDRF ने बरामद किया शव

Uttarkashi news: बारिश के कारण प्रदेश में नदी-नाले उफान पर है। मंगलवार सुबह Yamunotri dham के दर्शन कर लौट रहे एक यात्री की यमुना नदी में डूबने से मौत हो गई।

Yamunotri dham के दर्शन कर लौट रहा यात्री नदी में बहा

यमुनोत्री धाम से दर्शन कर लौट रहे एक यात्री की Yamuna nadi में डूूृबने से मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र का एक बुजुर्ग तीर्थयात्री मंगलवार सुबह Yamuna nadi में पैर फिसलने के कारण बह गया। जानकारी मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची।

SDRF ने तीन घंटे की खोज के बाद बरामद किया शव

एसडीआरएफ ने यात्री को ढूंढंने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया। लागातार तीन घंटे ढूंढने के बाद यात्री का शव घटनास्थल से एक किमी दूर खरादी झूला पुल के पास से बरामद हुआ। 

मिली जानकारी के मुताबिक 60 वर्षीय बुजुर्ग यात्री यमुनोत्री हाईवे पर किसाला गांव के पास घटाडी तोक में ही एक होटल में रूके थे। मंगलवार सुबह ही यात्री पूजा के लिए Yamuna nadi तट पर गए थे। पूजा-अर्चना करते वक्त उनका पैर फिसल गया। जिस से वो नदी में बह गए।

अगले तीन दिन प्रदेश में बिगड़ा रहेगा मौसम का मिजाज

प्रदेश में भारी बारिश का दौर जारी है। मैसम विभाग द्वारा आने वाले तीन दिनों तक प्रदेश में भारी से भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक आने वाले तीन दिनों में प्रदेश भर के सभी इलाकों में तेज बारिश होने की आशंका है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें