UttarakhandBig NewsUttarakhand Weather News

आज भी मौसम खराब रहने के आसार, इन जिलों के लिए जारी की बारिश की चेतावनी

प्रदेश के कई जनपदों में आज भी मौसम का मिजाज बिगड़ा रहने की संभावना है। मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह ने प्रदेश के छह जनपदों के लिए बारिश की चेतावनी जारी की है।

इन जनपदों के लिए जारी की चेतावनी

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार आज देहरादून, पौड़ी, चंपावत, नैनीताल, बागेश्वर और उधम सिंह नगर जनपद के कुछ इलाकों में तेज बारिश के साथ-साथ आकाशीय बिजली चमकने और तेज गर्जन की संभावना है।

जिसे देखते हुए इन जनपदों के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही भूस्खलन की आशंका को देखते हुए संवेदनशील इलाकों में न जाने की हिदायत दी है।

बारिश मचा रही तबाही

बारिश के चलते आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। ऋषिकेश में बारिश के पानी से शहर की मुख्य सड़कें और आंतरिक गलियों में जलभराव हो गया है। ड्रेनेज सिस्टम नहीं होने से कई जगहों पर पानी की निकासी नहीं हो रही है। \

वहीं गंगा नगर में कई गलियों में कई फीट पानी भरा हुआ है। जिस वजह से स्थानीय लोगों में प्रशासन और नगर निगम के खिलाफ आक्रोश देखने को मिल रहा है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें