HighlightUttarakhandUttarakhand Weather News

प्रदेश में आज भी मौसम खराब रहने के आसार, अपडेट देखकर ही निकले घर से बाहर

प्रदेशभर में आज भी मौसम खराब बना रहेगा। मौसम विभाग ने शुक्रवार को प्रदेशभर के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी कर संवेदनशील इलाकों में आवाजाही न करने की अपील की है।

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार आज भी प्रदेश के कई जनपदों में भारी बारिश के आसार हैं। देहरादून, पौड़ी, टिहरी, नैनीताल, चंपावत, ऊधमसिंह नगर, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में आज तीव्र बौछारों के एक से दो दौर हो सकते हैं। जबकि अन्य जिलों में हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं।

22 अगस्त के बाद बदलेगा मौसम का मिजाज

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह की ओर से जारी किए पूर्वानुमान के अनुसार शनिवार और रविवार को कई जनपदों में मौसम साफ बना रहेगा। जबकि 22 अगस्त के बाद प्रदेश के अधिकांश जनपदों में फिर भारी बारिश की संभावना है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें