Big NewsUttarakhandUttarakhand Weather News

प्रदेश में आज होगी भारी बारिश, छह जिलों में रेड अलर्ट जारी

उत्तराखंड में बारिश का दौर जारी है। आज प्रदेश में भारी से भारी बारिश की संभावना जताई गई है। छह जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। जबकि अन्य जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

छह जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

प्रदेश में भारी बारिश का सिलसिला फिलहाल कुछ और दिन जारी रहेगा। मौसम विभाग ने प्रदेश भर के लिए आज भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग द्वारा शनिवार के लिए प्रदेश के छह जिलों देहरादून, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, टिहरी, पौड़ी, और चंपावत में रेड अलर्ट जारी किया है। जबकि प्रदेश के अन्य जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

तेज गर्जन और बिजली चमकने के आसार

मौसम विभाग के मुताबिक हरिद्वार, चमोली, पिथौरागढ़, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर जिले के कई इलाकों में तेज गर्जन और बिजली चमकने के आसार हैं। इसके साथ ही कई दौर की बौछार वाली बारिश होने की आशंका है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह का कहना है कि 12 अगस्त को छह जिलों में भारी से भारी बारिश होने से नदियों और बरसाती नालों का जलस्तर बढ़ सकता है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें