15 अगस्त को BJP ‘Hito Border Tiranga Yatra’ का करेगी आयोजन, धारचूला से कानड़ी तक जाएगी यात्रा

भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और डीडीहाट विधायक बिशन सिंह चुफाल आज हल्द्वानी पहुंचे। जहां उन्होंने बताया कि 15 अगस्त को भाजपा ”Hito Border Tiranga Yatra‘ का आयोजन करने जा रही है।
15 अगस्त को BJP ‘Hito Border Tiranga Yatra’ का करेगी आयोजन
भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व डीडीहाट विधायक बिशन सिंह चुफाल हल्द्वानी पहुंचे हैं। जहां उन्होंने भाजपा कार्यालय में भाजपा कर्यकर्ताओं से मुलाकात की। जिसके बाद उन्होंने बताया कि 15 अगस्त को धारचूला से कानड़ी तक हिटो बॉर्डर तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा।
65 किलोमीटर की यात्रा 35 ग्राम पंचायत से होकर गुजरेगी
बिशन सिंह चुफाल ने बाताया कि इस यात्रा का उद्देश्य अंतर्राष्ट्रीय बॉर्डर पर रहने वाले लोगों और उनके बीच में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और शहीदों को सम्मानित किया जाना है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि 65 किलोमीटर की ‘हिटो बॉर्डर तिरंगा यात्रा’ 35 ग्राम पंचायत से होकर जाएगी।
स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और शहीदों को करेंगे सम्मानित
भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व डीडीहाट विधायक बिशन सिंह चुफाल ने बताया कि इस यात्रा में रिटायर मेजर कर्नल और प्रशासनिक अधिकारी भी शामिल होंगे। इस दौरान देश की सुरक्षा में तैनात जवानों के परिवारों से मुलाकात करते हुए शहीदों को भी सम्मान दिया जाएगा।
‘Hito Border Tiranga Yatra का समापन झूला घाट के कानड़ी ग्राम पंचायत में होगा। विधायक बिशन सिंह चुफाल ने सभी बॉर्डर क्षेत्र के रहने वाले लोगों से इस 15 अगस्त पर अपने गांव पहुंचकर स्कूलों व सैनिकों के बीच स्वतंत्रता दिवस मनाने की अपील की है।