UttarakhandDehradun News

Dehradun news लगातार बढ़ रही डेंगू के मरीजों की संख्या, ऐसे करें बचाव

Dehradun news: बदलते मौसम के बीच Dengue positive के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। बीते सोमवार को राजधानी देहरादून में डेंगू के 13 नए मरीज मिले हैं। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बता दें इस साल एक दिन में मिले यह सबसे अधिक मरीज हैं।

लगातार बढ़ रहे Dengue positive के मरीजों की संख्या

वर्तमान में जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या 148 हो गई है। इसमें से 119 मरीज ठीक हो चुके हैं। जबकि अन्य का इलाज चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार मुताबिक पिछले 24 घंटे में 507 मरीजों के सैंपल लिए गए थे, इसमें 13 Dengue positive report  आए हैं।

ऐसे करें Dengue Se Bachav 

  • Dengue Se Bachav  के लिए आप पूरे बांह के कपड़े पहनें। बता दें कि डेंगू का मच्छर दिन के उजाले में ही काटता है इसलिए इस समय अपना बचाव करना ज्यादा जरूरी है। आपने हाथ-पैरों को ढकना ना भूलें।
  • अपने घर के आस-पास पानी जमा ना होने दें। कहीं भी पानी जमा हो तो उसे तुरंत साफ कर दें।
  • पानी कि टंकियों को पूरी तरह से ढक कर रखें।
  • कूलर में अगर पानी है तो इसमें किरासन तेल डालें जिससे कि मच्छर पनप ना पाये।
  • मच्छरों को दूर करेने के लिए मच्छरदानी का उपयोग करें।
  • मच्छरों से बचने के लिए आप मस्कीटो रिपेलेंट जैसे- स्प्रे, मैट्स, कॉइल्स आदि का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • मच्छर हमेशा गहरे रंग की तरफ आकर्षित होते हैं। इसलिए हल्के रंग के कपड़े पहनने से आप मच्छरों से बच सकते हैं।
  • अपने घर के किचन, बाथरूम के सिंक और वॉश बेसिन में बिल्कुल भी पानी जमा न होने दें। इन सभी की कम से कम हफ्ते में एक बार अच्छी तरह से सफाई करें।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें