UttarakhandBig NewsUttarakhand Weather News

आज मौसम खराब रहने के आसार, इन आठ जिलों के लिए जारी की चेतावनी, देहरादून में स्कूल रहेंगे बंद

प्रदेश में मौसम आज भी खराब बना रहेगा। मौसम विभाग ने आठ जिलों के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। जबकि अन्य जिलों में गर्जन और बिजली चमकने के साथ कई दौर की तेज बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के बाद मंगलवार को देहरादून के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया है।

इन जिलों के लिए जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार देहरादून, पौड़ी, टिहरी, बागेश्वर, चम्पावत, नैनीताल, पिथौरागढ़ और उधम सिंह नगर जनपद में भारी बारिश के आसार हैं। जिसे देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि अन्य जिलों में गर्जन और बिजली चमकने के साथ-साथ कई दौर की बारिश की संभावना है।

देहरादून में स्कूल रहेंगे बंद

मौसम विभाग द्वारा जारी किए पुर्वनुमान के बाद बच्चों की सुरक्षा के दृष्टिगत सभी सरकारी-गैर सरकारी स्कूल और आंगनबाड़ी केन्द्रो के लिए मंगलवार को अवकाश घोषित किया गया है। जिसके लिए आदेश भी जारी कर दिए गए हैं।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें