UttarakhandBig NewsUttarakhand Weather News

इन तीन जिलों के लिए Heavy Rain Warning, डीएम ने किया तीनों जनपदों में अवकाश घोषित

आज कुमाऊं मंडल के तीन जिलों में Heavy Rain Warning हैं। जबकि अन्य जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के बाद कुमाऊं मंडल के तीनों जिलों के जिलाधिकारियों ने जनपद के सभी स्कूलों के लिए अवकाश घोषित कर दिया है।

इन जनपदों के लिए जारी किया Rain Warning अलर्ट

Rain Warning मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार आज कुमाऊं मंडल के नैनीताल, बागेश्वर और चंपावत जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश के साथ गरज चमक की संभावना है। जिसे देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी कर संवेदनशील इलाकों में न जाने की हिदायत दी है। इसके अलावा देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी और उधमसिंह नगर के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

तीनों जनपदों के लिए किया अवकाश घोषित

मौसम वैज्ञानिकों के पूर्वानुमान के बाद कुमाऊं मंडल के नैनीताल, बागेश्वर और चंपावत जिलों में सभी आंगनबाड़ी केंद्र समेत बाहरवीं तक सभी स्कूलों में अवकाश घोषित कर आदेश जारी कर दिए हैं। बच्चों की सुरक्षा के दृष्टिगत प्रशासन द्वारा ये फैसला लिया गया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें