UttarakhandBig NewsUttarakhand Weather News

Mausam update: प्रदेश के इन पांच जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, अपडेट देख कर ही निकले घर से बाहर

Mausam update: आज भी प्रदेश में मौसम खराब बना रहेगा। मौसम विभाग ने कुछ जिलों के लिए भारी heavy rain alert जारी किया है। इसके अलावा अन्य जिलों में कई दौर की बारिश के आसार हैं।

मौसम विभाग ने जारी किया Heavy Rain Alert

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार आज देहरादून, पौड़ी, चंपावत, नैनीताल और उधम सिंह नगर जिले के लिए Heavy Rain Alert जारी कर आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई है। इसके अलावा भूस्खलन की आशंका देखते हुए पहाड़ी जिलों में न जाने की हिदायत दी है।

12 अगस्त तक जारी रहेगा बारिश का सिलसिला

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार फिलहाल बारिश से राहत नहीं मिलेगी। चार अगस्त से 12 अगस्त तक बारिश का क्रम जारी रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार प्रदेश में अब तक सामान्य से 52 फीसदी बारिश कम हुई है। हालांकि जुलाई में अभी तक सामान्य से 39 फीसदी अधिक बारिश हुई है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें