UttarakhandBig NewsUttarakhand Weather News

Mausam Alert: प्रदेश के इन दो जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Mausam Alert: प्रदेश में बारिश का सिलसिला फिलहाल जारी रहेगा। Mausam vibhag ने 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा भूस्खलन की आशंका को देखते हुए संवेदनशील इलाकों में न जाने की हिदायत दी है।

Mausam vibhag ने जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार 31 जुलाई तक बारिश का दौर जारी रहेगा। Haridwar और Uttarkashi जनपद के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना जताई है।

बारिश की चेतावनी के चलते स्कूलों में अवकाश घोषित

मौसम विभाग द्वारी जारी किए गए पूर्वानुमान के बाद बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए शिक्षा विभाग ने उन स्कूलों व आंगनबाडी केंद्रों में छुट्टी रखने का फैसला लिया है, जो बरसाती नालों के आसपास बने हुए हैं। जबकि उन स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में भी छुट्टी रहेगी जहां के बच्चों को नदी पार कर स्कूल जाना पड़ता है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें