UttarakhandHighlight

यूकॉस्ट की अनूठी शुरुआत, अब गांव के बच्चों को भी मिलेगा विज्ञान के साथ प्रयोग करने का मौका

प्रदेश के दुर्गम इलाकों के बच्चे भी अब विज्ञान में प्रयोग कर सकेंगे। उत्तराखंड विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूकॉस्ट) ने इसके लिए अनूठी शुरआत की है। यूकॉस्ट लैब्स ऑन व्हील कार्यक्रम शुरू करने जा रहा है। अब हर जिले में यूकॉस्ट की मोबाइल वन जाएगी। जिसमें लैब का पूरा सामान होगा और बच्चों को प्रयोग करने का मौका मिलेगा।

प्रदेश में होगी लैब्स ऑन व्हील कार्यक्रम की शुरुआत

प्रदेश में कई स्कूल ऐसे हैं जिसमे लैब्स तो है लेकिन उतने मजबूर नहीं है कि बच्चे प्रयोग कर सके। कई जगहों पर तो बच्चे विज्ञान के प्रयोग भी नहीं कर पाते हैं। इस कमी को दूर करने के लिए ही यूकॉस्ट लैब्स ऑन व्हील कार्यक्रम शुरू करने जा रहा है।

बताया जा रहा है कि हर जिले में एक मोबाइल वैन संचालित की जाएगी। वैन में वैज्ञानिक प्रयोगों से जुड़े सभी उपकरण मौजूद होंगे। इस वैन में विशेषज्ञ की एक टीम भी साथ रहेगी। यह टीम दुर्गम क्षेत्रों तक पहुंचकर बच्चों को विज्ञान के प्रयोग सिखाएगी।

अल्मोड़ा में होगा रीजनल साइंस सेंटर का निर्माण

जानकारी के मुताबिक नेशनल काउंसिल ऑफ साइंस म्यूजियम की ओर से यूकॉस्ट झाझरा के बराबर में ही 25 एकड़ भूमि पर साइंस सिटी का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा अल्मोड़ा जनपद में सब रीजनल साइंस सेंटर का निर्माण भी शुरू हो गया है। इसके लिए सीएम धामी ने पांच करोड़ की धनराशि दी है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें