UttarakhandHighlightUttarakhand Weather News

प्रदेश में अगले चार दिनों तक बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

प्रदेश में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के तीन जिलों में भारी बारिश की संभावना है। प्रदेशभर में 31 जुलाई तक भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी कर संवेदनशील इलाकों में न जाने की अपील की है।

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक अगले कुछ दिनों तक प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश के साथ-साथ आकाशीय बिजली चमकने के आसार हैं। देहरादून, चमोली और बागेश्वर में बारिश की आशंका जताते हुए संवेदनशील इलाके में न जाने की हिदायत दी है।

भूस्खलन की जताई आशंका

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन से मार्ग और राजमार्ग अवरुद्ध होने की संभावना है। ऐसे में मौसम की अपडेट लेने के बाद ही यात्रा करने की अपील की है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें