UttarakhandBig NewsUttarakhand Weather News

प्रदेश के इन जिलों में आज भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

प्रदेश में आज भी मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा। मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ जिलों के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा भूस्खलन होने की आशंका देखते हुए पहाड़ी क्षेत्रों में न जाने की हिदायत दी है।

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार आज चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, नैनीताल और चंपावत जिले के कई इलाकों में भारी बारिश के साथ आकाशीय बिजली चमकने की संभावना जताई है। जिसे देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

वहीं इसके अलावा बारिश से होने वाले भूस्खलन से संवेदनशील इलाकों में सड़क मार्ग और राजमार्ग बाधित हो सकते हैं। ऐसे में मौसम की अपडेट देखकर ही यात्रा करने को कहा है।

यमुनोत्री हाईवे समेत 296 सड़कें अवरुद्ध

प्रदेश में हो रही बारिश के चलते यमुनोत्री हाईवे समेत 296 सड़कें अवरुद्ध हैं। जिसे खोलने के लिए 240 जेशीबी मशीनों को लगाया गया है। पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के कारण 94 राष्ट्रीय राजमार्ग, 12 स्टेट हाईवे, आठ मुख्य जिला मार्ग, तीन जिला मार्ग, 139 ग्रामीण सड़कें और 133 पीएमजीएसवाई की सड़कें बंद हैं।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें