UttarakhandHighlight

माध्यमिक शिक्षक संगठन में दो फाड़, कार्यकारिणी को लेकर मची रार

माध्यमिक शिक्षक संगठन में लम्बे समय से कार्यकारिणो को लेकर रार मची हुई है। संघ से जुड़े कई शिक्षकों और पूर्व पदाधिकारियों ने मौजूदा कार्यकारिणी पर अविश्वास जताते हुए इसे अवैधानिक बताया है।

कार्यकारिणी पर निष्क्रिय होने का आरोप

माध्यमिक शिक्षक संगठन से जुड़े शिक्षकों ने श्री गुरु राम राय इंटर कालेज, पथरी बाग देहरादून में बैठक का आयोजन किया। बैठक में शिक्षकों और पूर्व पदाधिकारियों ने वर्तमान प्रांतीय कार्यकारिणी पर निष्क्रिय होने का आरोप लगाया। जानकारी के मुताबिक संगठन के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सतपाल नेगी ने कहा कि संगठन का चार जुलाई 2012 में पांच साल के लिए पंजीकरण का नवीनीकरण कराया गया था।

चार जुलाई 2017 को इसके नवीनीकरण की तिथि खत्म गई है। जिसके बाद 30 अगस्त 2017 को नई प्रांतीय कार्यकारिणी का चुनाव कराया गया। बताते चले नियम ये है कि यदि नई कार्यकारिणी के गठन के एक साल के अंदर संगठन के पंजीकरण का नवीनीकरण कर लिया जाता तो यह मान्य होता लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

वर्तमान कार्यकारिणी को भंग करने की मांग

बैठक में संगठन के संस्थापक अध्यक्ष प्रेम सिंह सजवाण ने कहा कि संगठन के वजूद को जिंदा रखने के लिए तदर्थ समिति गठित की जाए जो संगठन की सदस्यता एवं प्रक्रिया को पूर्ण करे। पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष राजे सिंह नेगी ने सजवाण की मांग का समर्थन करते हुए वर्तमान कार्यकारिणी को भंग करने की मांग की।

संयोजक मंडल बनाने पर बनी सहमति

वहीं पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष प्रदीप डबराल ने कहा वर्तमान प्रांतीय कार्यकारिणी को इस बैठक के बाद भंग कर दिया जाए। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ साथियों का एक संयोजक मंडल बनाया जाए जो सभी जिलों की सदस्यता लें। बैठक में निर्णय लिया गया कि वर्तमान प्रांतीय कार्यकारिणी के अवैधानिक घोषित किया जाए।

अवैधानिक घोषित होने के बाद हर जिले से दो-दो सदस्यों को लेकर एक समिति गठित की जाएगी। जो इस साल सितंबर तक संगठन का पंजीकरण कराने के साथ ही जिलों से सदस्यता जमा कर प्रांतीय कार्यकारिणी का चुनाव कराएगी।

कार्यकारिणी भंग करने का कोई अधिकार नहीं: प्रांतीय अध्यक्ष

संघ के प्रांतीय अध्यक्ष अनिल शर्मा ने कहा कि बैठक करने वाले सभी सेवानिवृत लोग हैं। इन्हें बैठक करने और कार्यकारिणी भंग करने का कोई अधिकार नहीं है। उनकी निर्वाचित कार्यकारणी है। संगठन के सितंबर में चुनाव कराए जाएंगे। शर्मा का कहना है इसमें एक ऐसा व्यक्ति है। जो संगठन पर सरकार के विरोध को लेकर जबरन दबाव बना रहा था। वह व्यक्ति एक राष्ट्रीय पार्टी से जुड़ा है।

सितंबर में होने हैं माध्यमिक शिक्षक संघ के चुनाव

माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय कार्यकारिणी के चुनाव इस साल सितंबर में होने हैं। नई टीम के साथ संगठन के पंजीकरण का नवीनीकरण भी किया जाएगा। माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. अनिल शर्मा ने खुद अगला चुनाव न लड़ने का ऐलान करते हुए कहा कि संगठन से जुड़े सदस्य संगठन को तोड़ने और कमजोर करने की किसी भी साजिश को कामयाब न होने दें।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें