UttarakhandHaldwani NewsNainital News

Haldwani पहुंचे Ajay Bhatt, केंद्र सरकार की योजनाओं की ली समीक्षा बैठक, दिए ये निर्देश

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री एवं नैनीताल सांसद Ajay Bhatt मंगलवार को Haldwani पहुंचे। जहां उन्होंने केंद्र सरकार की योजनाओं की समीक्षा बैठक ली। बैठक में नैनीताल के तमाम विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान सांसद ने केंद्र सरकार द्वारा चलने वाली सभी योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश दिए।

केंद्रीय योजनाओं की समीक्षा बैठक

बैठक के दौरान Haldwani मेयर जोगेंद्र रौतेला ने अघोषित बिजली कटौती और ट्यूबवेल के बार-बार खराब हो जाने पर अपनी नाराजगी जाहिर की है। जिस पर कंद्रीय मंत्री ने समस्या को दूर करने का आश्वासन दिया। बैठक में अधिकारियों ने एनएचएआई, एनएच और उज्जवला योजना पर भी रिपोर्ट पेश की।

Ajay Bhatt ने अधिकारियों को दिए अलर्ट पर रहने के निर्देश

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि जल जीवन मिशन में भी 1000 करोड़ का रुपए का काम जिले में चल रहा है। इसके अलावा भारी बारिश से आई आपदा को लेकर भी अजय भट्ट द्वारा अधिकारियों को 24 घंटे अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए गए।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें