Governnment medical college haldwani में 21 असिस्टेंट प्रोफेसरों को शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने नियुक्ति पत्र सौंपे। इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने कहा की 350 खाली पदों पर जल्द ही नियुक्ति जाएगी।
2025 तक सभी Haldwani medical college में भरे जाएंगे फैकल्टी
Haldwani medical college में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे उच्च शिक्षा एवं स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने 21 असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर नियुक्त हुए डॉक्टरों को उनके नियुक्ति पत्र सौंपे। इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने के लिए लगातार डॉक्टरों की कमी को दूर किया जा रहा है।
प्रदेश भर में मेडिकल कॉलेजों में 171 असिस्टेंट प्रोफेसरों की नियुक्ति की गई है। इसके अलावा 2025 तक मेडिकल कॉलेजों में 90 प्रतिशत फैकल्टी उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अलावा जल्द 3000 नर्सिंग स्टाफ की भी भर्ती की जाएगी।
Haldwani medical college में 350 पदों पर जल्द की जाएगी नियुक्ति
स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि अस्पतालों के महत्वपूर्ण पद जैसे लैब टेक्नीशियन, ओटी टेक्निशियन, एक्स-रे टेक्निशियन के 350 पदों पर जल्द भर्ती की जाएगी। बता दें 25 करोड़ की लागत से बने Haldwani medical college में ऑडिटोरियम का उद्घाटन भी जल्द किया जाएगा।