UttarakhandBig NewsUttarakhand Weather News

मौसम खराब रहने के आसार, विभाग ने जारी किया अलर्ट, अपडेट देख कर ही निकले घरों से बाहर

प्रदेश के पूरे कुमाऊं मंडल में आज मौसम खराब रहने के आसार हैं। मौसम विभाग ने कुमाऊं मंडल के सभी जनपदों के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जबकि अन्य जिलों में बारिश का येलो अलर्ट रहेगा।

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार मंगलवार को मौसम खराब बना रहेगा। कुमाऊं के नैनीताल, अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़, उधमसिंह नगर और चंपावत जिले में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बारिश के साथ-साथ बिजली चमकने के आसार हैं। इसके अलावा 19 जुलाई को बारिश से कुछ हद तक राहत मिलेगी।

आपदा कंट्रोल रूम पहुंचे सीएम धामी

प्रदेश में मौसम विभाग के पूर्वानुमान के बाद सीएम धामी आपदा कंट्रोल रूम पहुंचे। सीएम ने कंट्रोल रूम पहुंचकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर दिशा निर्देश दिए। इस दौरान सीएम ने प्रदेश के सभी जनपदों के हालातों का जायजा लिया। बता दें प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में आज भी बारिश का दौर लगातार जारी रहेगा।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें