UttarakhandBig NewsUttarakhand Weather News

Uttarakhand weather: आज भी खराब रहेगा मौसम, विभाग ने जारी किया इन आठ जिलों के लिए रेड अलर्ट

चार दिन से लगातार हो रही बारिश का सिलसिला अभी भी प्रदेश के कई जनपदों में जारी है। मौसम के कहर ने आम जन जीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। कई पहाड़ी क्षेत्रों में मार्ग अवरुद्ध हो गए हैं। जिस वजह से सड़कों पर आवाजाही करना मुश्किल हो गया है। वहीं मौसम विभाग के मुताबिक आज भी मौसम खराब बना रहेगा। जिसके लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है।

इन जनपदों के लिए किया red alert जारी

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह ने प्रदेश के आठ जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं अन्य जिलों में बारिश का yellow alert जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार पौड़ी, चमोली, पिथौरागढ़, चंपावत, बागेश्वर, अल्मोड़ा, उधमसिंह नगर और नैनीताल में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इन जनपदों के कई इलाकों में भारी से अत्यंत भारी वर्षा के आसार हैं।

इन जनपदों के लिए yellow alert

इसके अलावा देहरादून, हरिद्वार, टिहरी, उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग जिले के लिए yellow alert जारी किया गया है। मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार इन जिलों में बिजली चमकने और तेज गर्जना के साथ कहीं हल्की तो कहीं भारी बारिश की संभावना है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने संवेदनशील इलाकों में न जाने की अपील की है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें