UttarakhandBig NewsDehradun News

राज्य आंदोलनकारियों ने किया सीएम आवास कूच, सरकार पर लगाए अनदेखी के आरोप

उत्तराखंड को उत्तरप्रदेश से अलग कर राज्य बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले राज्य आंदोलनकारियों ने सड़कों पर उतर कर अपना विरोध दर्ज करवाया। आंदोलनकारियों ने सरकार पर अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण को बाहल करने की मांग की।

राज्य आंदोलनकारियों ने किया सीएम आवास कूच

बता दें कि बीते 10 सालों से राज्य आंदोलनकारी अपनी 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण की बहाली और चिन्हीकरण की प्रक्रिया पूर्ण करने की मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं।

State agitators

प्रदर्शन के दौरान राज्य आंदोलनकारी मंच के जिला अध्यक्ष प्रदीप कुकरेती ने कहा की पिछले 10 साल में भाजपा और कांग्रेस दोनों की सरकार रही है। कांग्रेस की सरकार जब सत्ता में थी तो भाजपा ने विपक्ष में रहते हुए इन मुद्दों को उठाया था।

सरकार पर लगाए अनदेखी के आरोप

बावजूद इसके भाजपा सरकार आज हमारी मांगों को अनदेखा कर रही है। सरकार द्वारा लगातार अनदेखी के बाद आज सभी आंदोलनकारियों को सड़कों पर आकर प्रदर्शन के लिए मजबूर होना पड़ रहा हैl प्रदर्शन मे युवाओं के साथ साथ महिलाओ और वृद्ध राज्य आंदोलनकारियों ने भी बढ़चढकर हिस्सा लिया।

बता दें राज्य आंदोलनकारियों औऱ उनके आश्रितों को 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण देने का फैसला तो ले लिया गया है। लेकिन इसमें विधायी का पेंच फंसा हुआ है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें