UttarakhandBig NewsUdham Singh Nagar NewsUttarakhand Weather News

Uttarakhand weather: अब इस जिले में भारी बारिश के चलते स्कूलों में किया अवकाश घोषित, डीएम ने जारी किए आदेश

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के बाद उधम सिंह नगर के जिलाधिकारी ने सभी आंगनबाड़ी केंद्र और शासकीय व अशासकीय विद्यालयों में आठ जुलाई को एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है। डीएम ने इसके लिए आदेश भी जारी कर दिए हैं।

डीएम ने जारी किए आदेश

मौसम के पूर्वानुमान को देखते हुए उधमसिंह नगर के जिलाधिकारी उदयराज सिंह ने जनपद के छात्र- छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर सभी आंगनबाड़ी केंद्र और शासकीय व अशासकीय विद्यालयों में कक्षा एक से बाहरवीं तक के लिए एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है। आगामी आठ जुलाई को उधमसिंह नगर के सभी स्कूल बंद रहेंगे।

education department

10 जुलाई तक खराब रहेगा मौसम

बता दें मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह ने पूर्वानुमान जारी करते हुए उधमसिंह नगर जनपद के लिए भी भारी बारिश का orange alert जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिन तक मौसम खराब बना रहेगा। गर्जन के साथ बिजली कड़कने और भारी बारिश के आसार हैं। इस वजह से लोगों को संवेदनशील क्षेत्रों में न जाने की हिदायत भी दी है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें