Uttarakhand

कांवड़ मेले के दौरान सामने आई पुलिसकर्मियों की लापरवाही, चार को किया तत्काल सस्पेंड

हरिद्वार में चार जुलाई से कांवड़ मेले की शुरुआत हो गई है। वहीं गुरूवार को एडीजी लॉ एंड आर्डर वी मुरुगेशन हरिद्वार एसएसपी के साथ कांवड़ मेला क्षेत्र का जायजा लेने पहुंचे। इस दौरान दो पुलिसकर्मी ड्यूटी में अनुपस्थित थे जबकि दो शराब के नशे में ड्यूटी कर रहे थे।

चारों पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड

लापरवाही के चलते एडीजी लॉ एंड ऑर्डर ने पुलिसकर्मियों के इस रवैये पर सख्त नाराजगी जताई। पुलिसकर्मियों की इस लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए एडीजी लॉ एंड ऑर्डर ने एसएसपी हरिद्वार अजय सिंह की रिपोर्ट पर चारों पुलिस कर्मियों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया।

इन पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड

  • सर्वेश कुमार, अपर उप निरीक्षक, देहरादून
  • योगेश कुमार, हेड कांस्टेबल, RTC देहरादून
  • भुवन पांडे, कॉन्स्टेबल, पिथौरागढ़
  • प्रवेश चौहान,कॉन्स्टेबल, हरिद्वार

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें