Big NewsUttarakhandUttarakhand Weather News

दो जुलाई तक प्रदेश में बिगड़ा रहेगा मौसम का मिजाज, yellow alert हुआ जारी

प्रदेश में एक हफ्ते से बारिश का दौर जारी है। भारी बारिश के कारण पहाड़ से लेकर मैदान तक बारिश ने जन-जीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। अगले तीन दिन के लिए मौसम विभाग ने प्रदेश में बारिश की संभावना जताई है। दो जुलाई तक बारिश का yellow alert जारी किया गया है।

आज प्रदेश में बारिश का orange alert जारी

प्रदेश में बारिश के सिलसिला जारी है। जहां एक ओर बारिश ने गर्मी से राहत दिलाई है तो वहीं दूसरी ओर पहाड़ से लेकर मैदान तक बारिश लोगों के लिए परेशानी का सबब बन रही है।

आज भी प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में बारिश की संभावना है। इसको लेकर मौसम विभाग ने orange alert जारी किया है। बृहस्पतिवार को राजधानी देहरादून सहित चंपावत, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, बागेश्वर, नैनीताल, पिथौरागढ़ में भारी से भारी बारिश हो सकती है।

दो जुलाई तक बारिश का yellow alert जारी

प्रदेश में अभा बारिश का दौर जारी रहेगा। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन तक बारिश की संभावना जताते हुए दो जुलाई तक बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक अगले तीन दिन तक प्रदेश में राजधानी दून सहित गढ़वाल और कुमाऊं में भारी बारिश हो सकती है। बारिश के साथ ही बिजली कड़कने और तेज आंधी-तूफान की आशंका भी जताई गई है।

आकाशीय बिजली का भी जारी किया गया अलर्ट

प्रदेश में अगले तीन दिन बारिश और ज्यादा चुनौतियां खड़ी कर सकती है। तीन दिन तक भारी बारिश के साथ ही आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट भी जारी किया गया है। बता दें कि बीते दिनों आकाशीय बिजली गिरने के कारण प्रदेश में दो लोग और बागेश्वर में 300 से ज्यादा बकरियां मर गई थी।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें