Big NewsHaldwani NewsNainital NewsUttarakhand Weather News

सीएम धामी ने की मौसम को लेकर समीक्षा, आपदा की दृष्टि से अधिकारियों को दिए सतर्क रहने के निर्देश

प्रदेश में भारी बारिश का दौर जारी है। लगातार प्रदेश के सभी जिलों में रूक-रूक कर बारिश हो रही है। सीएम धामी ने हल्द्वानी में मौसम को लेकर समीक्षा बैठक की।

मौसम को लेकर सीएम धामी ने की समीक्षा

प्रदेश में बीते एक हफ्ते से मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। जिसको देखते हुए सीएम धामी ने हल्द्वानी में मौसम को लेकर समीक्षा बैठक की। समीक्षा बैठक में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को आपदा की दृष्टि से सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।

जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर रहने के दिए निर्देश

सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखंड में प्रदेश में मानसून पहुंच चुका है। सीएम ने एनडीआरएफ, पीडब्ल्यूडी, आईटीबीपी और जिला प्रशासन को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं। सीएम ने कहा कि सभी अलर्ट पर रहते हुए कार्य करें।

चारधाम यात्री मौसम देखकर ही करें यात्रा

सीएम धामी ने बैठक में चारधाम यात्रा पर देश के विभिन्न राज्यों से आने वाले यात्रियों से अपील की है कि सभी यात्री मौसम विभाग के पूर्वानुमान और चेतावनी को देखते हुए ही आगे बढ़ें।

इसके साथ ही सीएम ने कावड़ यात्रा को लेकर बताया कि कावड़ यात्रा की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। यात्रा के लिए जो तैयारियां और काम रह गए हैं उन्हें पूरा किया जा रहा है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें