UttarakhandBig NewsUttarakhand Weather News

आज भी खराब रहेगा मौसम का मिजाज, विभाग ने जारी किया अलर्ट

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज आज भी खराब रहेगा। मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार संवेदनशील इलाकों में हल्के से माध्यम भूस्खलन और चट्टान गिरने से कहीं-कहीं सड़कों और हाईवे के अवरुद्ध होने की आशंका है। मैदान से लेकर पहाड़ी इलाकों तक बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

26 जून के लिए जारी किया ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार आज यानी की 26 जून को पर्वतीय जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली के साथ बारिश होने की संभावना है। जिसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

27 और 28 जून के लिए येलो अलर्ट जारी

इसके अलावा 27 और 28 जून को चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में बारिश का येलो अलर्ट रहेगा। वहीं 29 जून को प्रदेश भर में बारिश तेज होने के आसार है। जिसे देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें