UttarakhandBig NewsUttarakhand Weather News

भारी बारिश के साथ प्रदेश में आज होगी मानसून की एंट्री, मौसम विभाग ने किया अलर्ट जारी

प्रदेश में 25 जून यानी की आज मानसून भारी बारिश के साथ प्रवेश करेगा। उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में रविवार को तेज बौछारों के साथ भारी बारिश के आसार हैं। इसके साथ ही प्रदेश में आज मानसून औपचारिक तौर पर एंट्री करने वाला है।

मौसम विभाग ने किया अलर्ट जारी

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार आज प्रदेशभर में बारिश होगी। जिसे देखते हुए देहरादून, पौड़ी, टिहरी, चंपावत, नैनिताल, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जनपद में कहीं–कहीं तेज बौछारों के साथ भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जबकि अन्य जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

प्रदेश में लगाए जाएंगे सायरन सिस्टम

वहीं आपदा से बचाव के लिए प्रदेश में कई जगहों पर पायलट प्रोजेक्ट के तहत सायरन सिस्टम लगाया जाएगा। इस प्रोजेक्ट के प्रथम चरण में 250 जगहों पर यह सिस्टम लगाए जाने हैं। इस प्रोजेक्ट के लिए प्रथम चरण में 118 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली है। ये सायरन आपदा से पहले ही चेतवानी जारी करेगा। ताकि लोग अलर्ट हो सकें।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें