UttarakhandBig NewsUttarakhand Weather News

प्रदेश के इन जिलों में बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

प्रदेश के पांच जिलों में सोमवार से मौसम खराब रहेगा। मौसम विभाग ने बारिश के साथ-साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

इन जिलों में खराब रहेगा मौसम

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल, उधमसिंह नगर और चम्पावत जिले में अगले 48 घंटे के दौरान बारिश होने और आकाशीय बिजली गिरने के आसार हैं। मौसम विभाग ने सोमवार के लिए ऑरेंज अलर्ट और आने वाले तीन दिनों के लिए राज्य में येलो अलर्ट जारी किया है।

25 जून को प्रदेश में होगी मानसून की एंट्री

मौसम विभाग के अनुसार इस बार मानसून पांच दिन देरी से यानी की 25 जून को प्रदेश में प्रवेश करेगा। इससे पहले 21 और 22 जून को प्री मानसून की अच्छी बारिश होगी। हालांकि इससे पहले भी पहाड़ी जिलों में बारिश और तेज हवाएं चलने के आसार हैं। इसके अलावा मौसम विभाग ने चारधाम यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियों को मौसम का अपडेट लेकर यात्रा करने की हिदायत दी है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें