UttarakhandHighlight

नर्सिंग अधिकारियों को नहीं मिला जूनियर एमबीबीएस डॉक्टर का दर्जा, INC ने किया साफ

नर्सिंग अधिकारियों को जूनियर एमबीबीएस डॉक्टर का दर्जा नहीं मिला है। इंडियन नर्सिंग काउंसिल (आईएनसी) ने पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे फर्जी आदेश का संज्ञान लेते हुए राज्यों को पत्र जारी किया है।

ये है मामला

बता दें पांच जून को सोशल मीडिया पर आईएनसी सचिव के हस्ताक्षर से एक फर्जी आदेश वायरल हुआ था। उसमें नर्सिंग अधिकारियों को जूनियर एमबीबीएस डॉक्टरों के समान दर्जा देने की बात कही कही गई थी। आईएनसी ने वायरल पत्र का संज्ञान लेते हुए स्पष्ट किया है कि ऐसा कोई आदेश जारी उनके द्वारा नहीं किया गया है।

फर्जी आदेश से फैली भ्रांति को किया स्पष्ट

आईएनसी के सचिव ले.नि. डॉ. सर्वजीत कौर (सेनि) ने गुरुवार को सभी राज्यों को पत्र जारी कर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे फर्जी आदेश से फैली भ्रांति की स्थिति को स्पष्ट किया है। सचिव ने पत्र में कहा कि फर्जी आदेश वायरल करने वाले व्यक्ति का पता लगाया जा रहा है। आरोपी के खिलाफ पकड़ में आते ही सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें